हमेशा दूसरों का खाना खा जाते हैं अनिल कपूर

हमेशा दूसरों का खाना खा जाते हैं अनिल कपूर


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और खुल कर अपने विचार रखती हैं। सोनम ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अडॉरेबल विडियो शेयर किया है। इस विडियो में एक बिल्ली को कुत्ते के साथ खाना शेयर करते हुए देखा जा सकता है। सोनम ने विडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'अपना खाना शेयर करते हुए मेरी ऐक्चुअल फुटेज।' इसके बाद सोनम की पोस्ट पर भाई हर्षवर्धन कपूर ने पिता अनिल कपूर के बारे में एक खुलासा किया है। हर्षवर्धन कपूर ने सोनम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनसे पूछा कि जब उनके पिता अनिल कपूर आसपास होते हैं, तब वह कैसा व्यवहार करते हैं क्योंकि वह हमेशा घर में दूसरों के खाने को खाना पसंद करते हैं।